Headlines

Restaurants

Fashion

हरियाणवी राजनीति में हिन्दु युवा वाहिनी में दस्तक

Image From Intrernet
सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणवी राजनीति में युवा शक्ति पर फोक्स बनाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी का कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है। हिंदू युवा वाहिनी उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से तैयार किया एक संगठन है, जो हिन्दुत्व की रक्षा के  लिए संघर्षरत् है। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले में हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का जनाधार बहुत कम है, जबकि भाजपा का युवा मोर्चा भी चौधर तक सिमट कर रह गया हैं। हिन्दू युवा वाहिनी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से मिलकर हरियाणवी राजनीति में युवा शक्ति को भगवे मंच से जोडऩे की मुहिम चलाएगी। यू.पी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस संगठन के माध्यम से हिन्दुत्व की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले हरियाणवी युवाओं की एक लंबी फौज हरियाणा से तैयार की जा सकती है, जो युवा इनैलो, युवा कांग्रेस को राजनीतिक झटका देने में सक्षम साबित होगी। हरियाणवी युवा शक्ति नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ योगी आदित्य नाथ की कार्यशैली से आकर्षित है, जिसका राजनीतिक लाभ उठाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश की युवा शक्ति को एक मजबूत मंच दे सकती है। हरियाणा की युवा शक्ति का रूझान आम आदमी पार्टी की तरफ है, जिसने अभी तक हरियाणवी राजनीति में अपनी डुगडुगी बजाकर युवा शक्ति पर डोरे डालने शुरू नहीं किए। यदि आम आदमी पार्टी की डुगडुगी से पहले हिंदू युवा वाहिनी हरियाणा में दस्तक देती है, तो युवा शक्ति पर अपना वर्चस्व कायम करने में सफल हो सकती है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes