Home
>
LatestNews
> सिरसा: रिश्तेदार ही निकला घटना का मास्टरमाईंड
सिरसा: रिश्तेदार ही निकला घटना का मास्टरमाईंड
By
Pressvarta
•
6:31:00 PM
•
CrimeNews
LatestNews
•
सिरसा (प्रैसवार्ता)। शहर के सूरतगढिय़ा बाजार में स्थित गली बेरी वाली के एक घर में बीती 24 मई को लूट की दृष्टि से किए गए हमले व लूटपाट की योजना किसी और ने नहीं, बल्कि घायलों के रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ बनाई थी। सीआईए पुलिस की ओर से गिरफ्तार एक व्यक्ति सरबजीत उर्फ मंगा पुत्र बख्तावर सिंह निवासी ओटू ने पुलिस पूछताछ मे यह कबूला है। सीआईए थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एएसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि 24 मई को गली बेरी वाली के एक घर में अज्ञात लोगों ने महिलाओं को घायल कर दिया था। लूटपाट की दृष्टि से इस वारदात को अंजाम दिया गया। एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने इस मामले को सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा, शहर सिरसा व स्पैशल स्टॉफ पुलिस की टीमों का गठन किया और कुणाल जैन पुत्र अजय जैन की शिकायत पर विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत शहर थाना में अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सीआईए थाना प्रभारी राजाराम ने इस मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए सरबजीत उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया और राजीव जैन उर्फ लक्की पुत्र विजय जैन निवासी गली नंबर 2 नई बस्ती बठिण्डा पंजाब व एक अन्य आरोपी ललित पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी बरेली उत्तरप्रदेश की पहचान कर ली है। बताया जाता है कि राजीव जैन घायल हुई महिलाओं का रिश्तेदार है और इस वारदात का मास्टर माईंड है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान मामले से संबंधित अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ की जाएगी।
मामले को सुलझाने वाली टीमें होंगी सम्मानित
एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए
उनके कार्य की प्रशंसा की है और उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
SIMILAR ARTICLES
Post a Comment