Headlines

Restaurants

Fashion

पत्रकारों के लिए हरियाणा सरकार ने खोली पिटारी

media
सिरसा(प्रैसवार्ता)।  भाजपा के लिए मिशन-2019 को अमलीजामा पहनाए जाने के लिए प्रयासरत् हरियाणा की भाजपा सरकार ने मीडिया पर डोरे डालते हुए शनिवार को पंचकूला में एक कार्यक्रम मीडिया के आश्वासनों की पिटारी के साथ उपहार देकर अलविदा किया। सीएम मनोहर लाल खट्टर सहित कई राजसी दिग्गजों ने इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई। दरअसल सरकार ने अपनी तीन वर्षीय कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करने की बजाए गुणगान के लिए मीडिया कार्यक्रम का आयोजन किया था, मगर इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय तथा स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों के संपादकगण, ब्यूरों चीफ व जिला संवाददाताओं की भारी कमी देखी गई। कभी-कभार छपने वाले साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक समाचार पत्रों के संपादक या उनके रिपोर्टरों ने ही ज्यादातर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। चर्चा तो यह भी है कि कुछ जिलों से जिला सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने आंकड़ा बढ़ाने के लिए फर्जी पत्रकारों का सहारा भी लिया। खुफिया तंत्र के माध्यम से यदि जानकारी एकत्रित की जाए, तो सत्यता सामने आ सकती है। हरियाणा में ऐेसे चेहरों की कमी नहीं, जिनका पत्रकारिता से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि वह पत्रकारिता का लिबादा ओढ़कर अपनी दुकानदारी चला रहे है। प्रदेश सरकार की मीडिया के लिए खोली गई पिटारी तो सराहनीय है, मगर फर्जी और स्वार्थी मीडिया कर्मियों को तव्वजों देना पत्रकारिता के साथ किसी ज्यादती से कम नहीं आंकी जा सकता। सरकार को मीडिया के प्रति सहानुभूति को देखते हुए प्रयास किए जाने चाहिए कि स्वस्थ और स्वच्छ पत्रकारिता की फौज तैयार करने के लिए पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों को सैमीनार इत्यादि के माध्यम से पत्रकारिता से संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। फर्जी पत्रकार, पत्रकारिता की आड़ में दुकानदारी करने वालों, वाहनों पर प्रैस स्टीकर लगाकर प्रशासन तथा आमजन को गुमराह करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाना चाहिए, ताकि पवित्र मिशन पत्रकारिता की गरिमा बरकरार रह सके।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes