Headlines

Restaurants

Fashion

कोचिंग के नाम पर फर्जी डिग्रियों का कारोबार

सिरसा(प्रैसवार्ता)।  हरियाणा प्रदेश के जिला मुख्यालय सिरसा पूर्णतया शिक्षा माफिया की गिरफ्त में है। जिलाभर में ऐसे एजुकेशन सैंटरों की कमी नहीं है, जो कोचिंग के नाम पर फर्जी डिग्रियों का कारोबार करते है। ज्यादातर इन कोचिंग सैंटरों में शिक्षार्थी के अभिभावकों को प्रलोभन में फंसा कर ऐसे संस्थानों व विश्वविद्यालयों की डिग्री दिलवा देते है, जो किसी भी प्रदेश में मान्य नहीं होती। केवल इतना ही नहीं, कई कोचिंग सैंटर तो फर्जी डिग्री दिलवाने में विशेष निपुण कहे जा सकते है। शिक्षा माफिया से जुड़े लोग आलीशान कोचिंग सैंटर बनाकर तथा उनमें खूबसूरत महिलाओं की नियुक्ति देकर ऐसा झांसा देते है कि उनकी गिरफ्त से बचना आसान नहीं रह जाता। सिरसा जिला में शिक्षा माफिया से जुड़े लोग देश के विभिन्न विभिन्न राज्यों में चल रहे विश्वविद्यालयों से डिग्री आसानी से प्राप्त की जाती है। जिला के उपमंडल डबवाली, जिसे त्रिवेणी कहा जाता है, में शिक्षा माफिया की सरगना एक महिला पर मामला भी दर्ज हो चुका है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes