Headlines

Restaurants

Fashion

फिट रहने का अचूक फॉर्मूला है योग: जनक जैन

Janak Jain
सिरसा(प्रैसवार्ता)। समाजसेवी जनक जैन ने कहा कि वर्तमान की भाग-दौड़ भरे जीवन में स्वयं को रोगों को बचाए रखने के लिए योग बहुत जरूरी है, क्योंकि योग से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। जनक जैन पुलिस लाइन में जिला पुलिस, लॉयन्स क्लब सिरसा डायमंड व आर.एस.ओ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग शिविर के समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग से योग साधकों को मानसिक शांति के साथ साथ आत्मिक बल भी मिलता है। योग से मन की चिंता, विरोधावास एवं निराशा की भावना दूर होती है और सकरात्मक ऊर्जा का संचार भी पैदा होता है। जैन ने यह भी कहा कि पूरा विश्व योग का महत्त्व समझ चुका है और योग का प्रचलन भी तेजी से बढ़ रहा है। योग कई नामुराद बीमारियों की समाप्ति के लिए रामबाण औषधि है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes