Headlines

Restaurants

Fashion

सस्पैंस तहकीकात की तहकीकात पर खरे उतरे एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता, हुए सम्मानित

एसएसपी को सम्मानित करती सस्पैंस तहकीकात की टीम

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पुलिस विभाग से पुलिस पदक व हरियाणा के बेस्ट एसपी अवार्ड से सम्मानित होने के बाद एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता को सस्पैंस तहकीकात ने बेस्ट पुलिस कप्तान अवार्ड से सम्मानित किया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सस्पैंस तहकीकात की टीम सिरसा पहुंची और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता से मिली। संपादक पवन शर्मा ने एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि एसएसपी गुप्ता का पिछला एक वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। जिले की कमान एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता के हाथों में आने से जिला में अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है और आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया गया है। जिला में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी एसएसपी गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही है। इस मौके पर तरसेम गर्ग, दीपक गर्ग, भूपेंद्र सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes