Headlines

Restaurants

Fashion

कानून व नियमों की अनदेखी हो रही सिरसा में

sirsa
सिरसा(प्रैसवार्ता)। कानून व नियमोंं की अनदेखी करते हुए सिरसा के मैरिज पैलेस, होटल, रेस्टोरैंट लूट-खसूट के अड्डे बने हुए है, जहां ग्राहकों से मनमाने दास वसूल कर उनका आर्थिक शोषण किया जाता है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर मैरिज पैलेस, होटल व रेस्तरां तकनीकी कमियों की गिरफ्त में है। नियमानुसार मैरिज पैलेस, होटल व रेस्तरां संचालकों के पास नक्शा स्वीकृति प्रमाण पत्र के साथ प्रदूषण बोर्ड, फायर सर्विस इत्यादि से कोई आपत्ति नहीं का प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है, मगर ज्यादातर मैरिज पैलेस, होटल, रेस्तरां इन शर्तों पर खरा नहीं उतरते। देर रात तक लाऊड स्पीकर का चलना, खुल्लम-खुला शराब का सेवन मैरिज पैलेस, होटल व रेस्तरां में सामान्य बात है। सरकारी आदेशों के अनुसार इन मैरिज पैलेस, होटल व रेस्तरां का समय-समय पर पुलिस प्रशासन,उपमंडल मैजिस्ट्रेट, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, चीफ इलैक्ट्रिकल इंजीनियर तथा फायर अधिकारी निरीक्षण करेंगे, मगर सिरसा में ऐसा नहीं हो रहा। ज्यादातर होटलों में ठहरने वाले यात्रियों की सूचना पुलिस को नहीं दी जाती। केवल इतना ही नहीं, खाने-पीने के सामान के दाम बाजार भाव से कहीं ज्यादा वसूले जाते है। लोगों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम 1986 और 1987 की जानकारी न होने का फायदा मैरिज पैलेस, होटल व रेस्तरां संचालक कानून को ठेंगा दिखा है। ऐसे मैरिज पैलेस, होटल व रेस्तरां की सिरसा में कमी नहीं है, जहां पार्किंग सुविधा तक उपलब्ध नहीं है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes