Headlines

Restaurants

Fashion

सीएम मनोहरलाल खट्टर का मीडिया प्रेम बना पहेली

media
सिरसा(प्रैसवार्ता)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, स्वच्छता मिशन, पंचायती व निकाय चुनावों में शैक्षणिक शिक्षा निर्धारित कर प्रदेश की राजनीति में विशेष सफलता हासिल कर उत्साहित हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रचार-प्रसार व अपनी उपलब्धियों के गुणगान के लिए मीडिया पर डोरे डालते हुए घोषणाओं की पिटारी खोल दी है। सरकार के इन घोषणाओं पर अमलीजामा पहनाने के लिए क्या प्रक्रिया होगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन सरकार का मीडिया प्रेम एक पहेली बनकर उभर रहा है। सरकार ने पत्रकारों को पत्रकारिता संबंधी ज्ञानवर्धक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए अन्य राज्यों में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार वेब पोर्टल के माध्यम से देश विदेश के नामी लेखकों, पत्रकारों को लेख व जानकारिया पोस्ट करेगी, ताकि पत्रकारों की क्षमता में बढ़ौतरी के साथ साथ उन्हें सजग प्रहरी बनाया जा सके। भाजपा सरकार की ओर से मिशन 2019 को मध्यनजर रखते हुए पंचकुला में प्रदेश के पत्रकारों का एक महाकुंभ भी आयोजित किया गया था, जिसमें पत्रकार कम तथा पत्रकारिता का लिबादा औढऩे वालों का आंकड़ा ज्यादा था। सरकार ने इस महाकुंभ में शामिल हुए पत्रकारों की कुंडली तैयार करने के लिए खुफिया तंत्र को निर्देश जारी कर दिए है, जबकि ऐसे पत्रकारों को महाकुंभ में उपस्थिति दर्ज करवाने सूचना  एवं जनसपंर्क अधिकाारियों पर भी फोक्स बनाया है। मीडिया प्रेम दर्शाने वाले हरियाणा की भाजपा सरकार ने स्वच्छ व स्वस्थ पत्रकारिता का ध्वज उठाने वाली मीडिया से अभी तक दूरी बनाई हुई है, क्योंकि वह सरकारी गुणगान को तव्वजों नहीं देती। प्रदेश में सरकार का मीडिया प्रेम एक पहेली बनकर रह गया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes