Headlines

Restaurants

Fashion

पिछड़ा वर्ग, वैश्य समाज के बाद भाजपा का फोक्स पंजाबी समुदाय पर

(मनीष ग्रोवर, संत कुमार एडवोकेट पहली पसंद)
bjp
सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा भाजपा की ओर से मिशन 2019 को अमलीजामा पहनाए जाने के लिए पिछड़ा वर्ग और अग्रवाल वैश्य समाज पर  राजनीतिक डोरे डालने उपरांत भाजपा ने पंजाबी समुदाय पर अपना फोक्स बना लिया है। राज्य में अग्रवाल वैश्य समाज अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में कभी सक्रिय रहा था, मगर बुवानीवाला की एक राजनीतिक चूक से अग्रवाल वैश्य समाज स्वयं को नेतृत्व में कभी सक्रिय रहा था,मगर बुवानीवाला की राजनीतिक चूक से अग्रवाल वैश्य समाज स्वयं को नेतृत्व विहीन मानने लग गया था। वैश्य समाज की इस बेचैनी को भापंते हुए भाजपा ने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल को सक्रिय होने का निर्देश दे दिया। उमेश अग्रवाल पिछले काफी समय से समाज हित के लिए डुगडुगी बजा रहे है। भाजपाई सांसद राजकुमार सैनी को पिछड़ा वर्ग समुदाय के मिल रहे समर्थन से उत्साहित भाजपा का फोक्स पंजाबी समुदाय पर बन गया है। मुख्यमंत्री के पंजाबी समुदाय से जुड़ा होने के चलते भाजपाई शीर्ष नेतृत्व की सोच थी कि पंजाबी समुदाय भाजपा के साथ रह सकता है, मगर जाट आरक्षण आंदोलन की ओर से पंजाबी समुदाय से हुई ज्यादती तथा मुख्यमंत्री की ओर से पंजाबी समुदाय के प्रति अनदेखी से यह समुदाय भाजपा से दूरी बनाने पर मजबूर हो गया। पंजाबी समुदाय की विवशता को समझते हुए भाजपा ने नाराजगी दूर करने के लिए सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर तथा हरियाणवी पंजाबी सभा के प्रदेशाध्यक्ष संत कुमार एडवोकेट पर फोक्स बनाया है। मनीष ग्रोवर मंत्री है, जबकि संत कुमार एडवोकेट पिछले तीन दशक से पंजाबी समुदाय की आवाज बुलंद करते आ रहे है और उनकी पूरे प्रदेश में पहचान व मजबूत पकड़ है। हरियाणा का मुख्यमंत्री पंजाबी हो, का सबसे पहले ध्वज उठाने वाले संत कुमार पर भाजपाई दवाब भी पड़ सकता है कि उनकी मांग पर ही अमलीजामा पहनाया जा चुका है। राज्य में करीब एक तिहाई आबादी वाले पंजाबी समुदाय को भाजपा के पक्ष में करने के  लिए भाजपा मनीष ग्रोवर और संत कुमार एडवोकेट पर दाव खेलने की तैयारी में है। जाट तथा गैर जाट की चपेट में आ चुकी हरियाणवी राजनीति में भाजपा गैर जाटों पर निरंतर डोरे डाल रही है। इससे पूर्व भाजपा ने व्यापारी वर्ग पर भी प्रयोग किया था,जिसमें सफलता नहीं मिलती देखी जा रही है। मिशन 2019 को लेकर भाजपा हरियाणा के सभी सांसद, विधायक, दिग्गज व सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने जनसपंर्क के साथ-साथ भाजपाई परिवार बढ़ाने की युद्ध स्तर पर शुरूआत की हुई। जाट बनाम गैर जाट की राजनीतिक आग में झुलस रही हरियाणवी राजनीति का भाजपा फायदा उठाने की फिराक में है, ताकि मिशन 2019 को सफल बनाया जा सके।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes