Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा की ज्यादातर महिलाएं तांत्रिकों की चपेट में

tantrik
सिरसा(प्रैसवार्ता)।  राजस्थान तथा पंजाब की सीमा से सटा हरियाणा का जिला मुख्यालय सिरसा आजकल तांत्रिकों की चपेट में है, जो काले जादू का खेल दिखाकर महिलाओं पर डोरे डालकर न केवल उनका शारीरिक शोषण कर रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक रुप से भी रगड़ा लगाने से परहेज नहीं करते। इस तांत्रिकों की बदौलत कई बसे-बसाए घरों में बिखराव के आसार बन गए है। कानून के ढीलेपन के चलते प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है। जानकारी के अनुसार कुछ तांत्रिकों ने पडौसी जिले श्री गंगानगर व हनुमानगढ़, बठिण्डा, मुक्तसर व मानसा में अपने एजेंट्स बना रखे है, जो गरीब व आर्थिक स्थिति से जूझ रहे लोगों, युवा लड़कियों व अधेड़ आयु की महिलाओं को, जो खोया प्यार पाने, ऐशो-आराम का जीवन व्यतीत करने व परिवारिक स्थितियों की उलझन में है, को अपनी चुंगल मे फंसा कर उनका शारीरिक व आर्थिक शोषण तांत्रिकों से करवाते है। ऐसे तांत्रिक भूत-प्रेत को काबू करने, कारोबार में वृद्धि करवाने,नि:संतान को संतान देने, कोर्ट कचहरी के निर्णय पक्ष में करवाने तथा मनचाही मुराद हासिल करने का दावा करते हुए उन्हें ताबीज, अंगूठी इत्यादि देकर शोषण करते है, जिसके कारण कई परिवारों में कलह के बीज पैदा हो गए है, जबकि कई घरों में बिखराव की स्थिति बन गई है। तांत्रिकों की चपेट में ज्यादातर महिलाएं आ रही है, जिन्हें तांत्रिकों के एजेंट्स आसानी से फंसा लेते है। तांत्रिकों की चपेट में आई ज्यादातर महिलाएं शारीरिक व आर्थिक शोषण को छिपा लेती है, क्योंकि उन्हें भय रहता है कि सत्यता कहीं उनके परिवार में कोई उलझन न पैदा कर दें, जिसका फायदा तांत्रिक बखूबी उठाते है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes