Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा पुलिस ने अरेस्ट किया स्मैक सप्लाई करने वाला नाईजीरियन

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा पुलिस को एक बार फिर से कामयाबी मिली है। सिरसा पुलिस ने सप्लायर नाइजीरियन निवासी ओजामा को दिल्ली से काबू किया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सब्जी मंडी पुलिस चौकी प्रभारी एवं जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को गश्त के दौरान एक युवक गिरफ्तार किया गया था और उससे पूछताछ के दौरान सप्लायर का पता कर उसे भी काबू कर लिया। दोनो आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।



Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes