Headlines

Restaurants

Fashion

मानवाधिकार आयोग को गुमराह करने पर 21 अगस्त को किया तलब


Photo by internet
सिरसा(प्रैसवार्ता)। स्थानीय बेगू रोड़ पर शाह सतनाम सिंह चौक से लेकर पुराना डेरा सच्चा सौदा परिसर तक वर्ष 2012 में बगैर किसी सरकारी स्वीकृति के स्ट्रीट लाईट के लिए लगाए गए पोल एक पहेली बने हुए है। अब यहीं पोल जानलेवा हादसों को जन्म देने पर उतर आए है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में यह प्रकरण लाने के बाद आयोग ने नगर परिषद 12 अप्रैल 2017 को पंद्रह दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिया था, मगर परिषद प्रशासन ने आयोग के इन निर्देशों की कोई पालना नहीं की। नगर परिषद ने इस मामले में 22 जून 2015 को स्थानीय समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करवाकर स्पष्ट किया कि उक्त फर्म, एजेंसी जिसने यह पोल लगाए है, अपनी स्थिति स्पष्ट करें। इस नोटिस उपरांत एक ठेकेदार ने दावेदारी भी जता दी, मगर इन पोलों को हटाने के निर्देश पर परिषद ने चुप्पी साध ली। आयोग ने 20 जुलाई 2017 को पुन: परिषद को पोल हटाने का निर्देश जारी करते हुए परिषद के अधिकारियों को 21 अगस्त को सुनवाई के लिए तलब किया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes