Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा के नवनियुक्त डीसी ने संभाला चार्ज, पत्रकारो से हुए रूबरू

dc sirsa
सिरसा(प्रैसवार्ता)। नवनियुक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे यहां अंबाला से तबादला होकर आए हैं। स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरुप विकास कार्यों तथा सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का निवारण करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे इससे पहले ऐलनाबाद में उपमंडल अधिकारी ना. के पद पर कार्यरत रह चुके है तथा वे ऐलनाबाद उपमंडल की समस्याओं से परिचित है। उन्होंने कहा कि वे आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा। धारा 144 के बारे में उन्होंने बताया कि वे इस बारे अध्यन्न करेंगे तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. मुनीष नागपाल, एसडीएम सिरसा श्री बिजेंद्र ङ्क्षसह, नगराधीश डा. वेद प्रकाश बेनीवाल, जिला राजस्व अधिकारी श्री नौरंगदास, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री प्रीतपाल सिंह, नायब तहसीलदार चोपटा श्री छेलुराम सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes