Headlines

Restaurants

Fashion

हर इंसान को राम नाम से जोडऩा चाहता हूं: संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां


sant gurmeet
सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के 50वें जन्मदिन मौके पर डेरा प्रेमियों की ओर से विश्वभर में पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसकी शुरूआत डेरा प्रमुख ने स्वयं पौधा लगाकर की। इस अवसर पर हरियाणा के पर्यावरण एवं उद्योगमंत्री विपुल गोयल, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम आयोग की अध्यक्ष सुनीता दुग्गल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार डेरा प्रमुख ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि  दिन रात उनकी यही सोच है कि पूरे समाज का भला कैसे करें। इंसानियत के भले के लिए ईश्वर ने एक इंसान बनाया, और उसमें इतने टैलेंट भर दिए और ये बता दिया कि मैं इंसान से क्या क्या करवा सकता हूं। हर इंसान ऐसा कर सकता है, अगर वो मेहनत करें। उन्होंने कहा कि मानवता भलाई के कार्यों को गति दें, अधिक से अधिक लोगों को राम नाम से जोड़ें और उनकी बुराइयां छुड़वाएं यहीं उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा में खेल गांव बनाया गया है, जहां से इस इलाके के तथा पूरे भारत से खिलाडिय़ों को लाया जाएगा और उन्हें ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। यहां के खिलाड़ी एशिया, वल्र्ड कप लेकर आ चुके हैं और अब कोशिश है कि ओलंपिक में भी मैडल अवश्य आए। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes