Headlines

Restaurants

Fashion

'एमएसजी नौ बर नौ कार्निवल(मेला)' का आगाज, संत डॉ. गुरमीत ने किया शुभारंभ


Dr sant Gurmeet Ram Rahim Singh
सिरसा(प्रैसवार्ता)। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के 50वें गोल्डन जुबली बर्थ डे के अवसर पर शाह सतनाम जी धाम में 'एमएसजी  नौ बर नौ कार्निवल(मेला)' का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने अपने कर कमलों से रिबन जोड़कर किया। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह भर चलने वाला यह मेला करीब दस एकड़ में लगाया गया है, जिसमें भारत की लुप्तप्राय होती मेले की विरासत के साथ साथ लघु भारत देखा जा सकता है। उद्घाटन के पश्चात मेले को देखने के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा और हर किसी ने मेले की तारीफ की। मीडिया से रूबरू होते हुए संत डॉ. गुरमीत ने कहा कि  'एमएसजी नौ बर नौ कार्निवल(मेला)' देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया तथा वे भी खेलने लग गए। गांव में छोटे छोटे मेले लगते थे, जिनमें लोग मनोरंजन के साथ साथ घरेलू आवश्यकता की चीजें भी खरीद कर लेकर आते थे। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति बहुत महान है तथा मेला संस्कृति का बहुत बड़ा हिस्सा है, जो लुप्तप्राय: हो रही है। मेला देखकर लोग भारतीय संस्कृति से रूबरू होंगे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes