Headlines

Restaurants

Fashion

मनोहर सरकार ने दिया महिला विद्युत ग्राहकों को झटका

सिरसा (प्रैसवार्ता)। दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम ने वर्ष 2005 से महिला विद्युत ग्राहकों को मिल रही दस पैसे प्रति यूनिट की छूट योजना को बंद करके एक झटका दिया है। निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब यह छूट नहीं मिलेगी और यह आदेश सात जुलाई 2017 से लागू होगा। निगम इस योजना का लाभ उठा रही महिला विद्युत ग्राहकों से जुलाई महीने बाद के बिजली बिल में पूरा पैसा वसूला जायेगा। निगम के इस फरमान से प्रदेश की लाखों महिला विद्युत ग्राहक प्रभावित होंगी। निगम के अधीक्षण अभियंता पी.के चौहान के अनुसार जिला सिरसा में लगभग 25 हजार महिला विद्युत ग्राहको को यह सुविधा मिल रही थी, जो अब बंद कर दी गई है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes