Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपाई मिशन 2019: हरियाणा में महिलाओं और युवा वर्ग पर भाजपाई फोक्स

सिरसा(प्रैसवार्ता)। भाजपा हरियाणा ने उत्तरप्रदेश की तर्ज पर चलते हुए मिशन 2019 पर अमलीजामा पहनाने के लिए युवाओं व महिलाओं पर अपना फोक्स बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा युवा वर्ग व महिलाओं की ऐसी टीमें बनाने जा रही है, जो अपने क्षेत्र से लेकर देशभर में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करेगी। भाजपा के हाईकमान ने हरियाणा के सभी सासंदो, विधायको के अलावा लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव  मे पराजित सभी उम्मीदवारों से ऐसे युवा चेहरे और महिलाओं की जानकारी मांगी है, जो सामाजिक, आर्थिक, विज्ञान,समाज सेवा, पत्रकारिता अथवा किसी ओर क्षेत्र में विशेषता रखते है। भाजपा के राष्ट्रीयाध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही देशभर में ऐसे निर्देश दे चुके हैं। हरियाणा की भाजपाई राजनीति में गुटबंदी, अपनों की ही नाराजगी के चलते इस निर्देश का पालन धीमी गति से चल रहा है। मिशन 2019 को लेकर भाजपा हाईकमान  की कडी फटकार के बाद  भाजपा हरियाणा ने तेजी पकडी है। सूत्रों के मुताबिक चयनित चेहरों की गंभीरता से छानबीन उपरांत भाजपा हाईकमान तक पहंचाई जाएगी, जिस पर हाईकमान चयनित चेहरो को प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के बाद इन चेहरो को ऐसे विधानक्षेत्रो में भेजा जाएगा, जहां भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी। हरियाणा के 90  विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में करीब एक हजार युवा तथा महिलाओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैनात किया जाएगा, जोकि वेतनभोगी होंगे। इस योजना की शुरूआत पत्रकारिता से जुडे लोगो से हो चुकी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes