प्रैसवार्ता न्यूज: सिरसा, 22 जनवरी (मनमोहित ग्रोवर)। शहर के पंचायत भवन में सोमवार सुबह हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में नगर परिषद सिरसा की ट्रेड टावर का मामला उठाया गया। नगर परिषद से शोषित दुकानदारों ने जिला कष्ट एवं निवारण समिति के चेयरमैन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के समक्ष अपनी बात रखी। दुकानदारों का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रधान गोल्डी मेहता व चिक्की मेहता ने मंत्री बेदी को बताया कि उनके साथ ट्रेड टावर मार्केट के नाम पर नगर परिषद के अधिकारियों ने धोखाधड़ी की है। नक्शे का फर्जी मॉडल प्रस्तुत कर सब्जबाग दिखाकर उन्हें लूट लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेड टावर मार्केट में कामकाज आज ठप्प हो गया है और उनकी आर्थिक हालत भी खराब हो चुकी है। इसलिए हमारे साथ न्याय किया जाए। इस पर कृष्ण बेदी ने कहा कि आमजन का हित ही उनकी प्राथमिकता है। ट्रेड टावर मार्केट के नाम पर उनके साथ गलत हुआ है। इस मामले की पूरी जांच होगी और उन्हें न्याय भी मिलेगा। मंत्री बेदी ने यह भी कहा कि ट्रेड टावर मामले को लेकर अगर उन्हें कैबिनेट की बैठक में बात रखनी पड़े, चाहे मुख्यमंत्री हरियाणा से भी बात करनी पड़ी, तो भी वह अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच सीएम फ्लाईंग से करवाएंगे। जांच में जो भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा दुकानदारों को न्याय दिलवाया जाएगा। ट्रेड टावर दुकानदारों ने हरियाणा सरकार, जिला कष्ट एवं निवारण समिति के चेयरमैन कृष्ण बेदी सहित समस्त पदाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट सहित समस्त पदाधिकारी, भाजपा निगरानी कमेटी के संयोजक हितेश खुराना सहित समस्त पदाधिकारी इत्यादि का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर राजेश मेहता, सोनू बहल, जोनी मेहता, राजकुमार कंबोज, अमित राजपाल, राहुल, अमित वधवा, बलराम सिंह, ज्ञानचंद, पवन कुमार, मुकुल, विमल, ललित सोनी, अतर सिंह, उद्यम सिंह, ललित शर्मा, प्रवीन, संदीप शर्मा, रजनीश, सतपाल, अशोक कुमार, पुनीत सोनी, संजीव कुमार, राजकुमार, साहिल मक्कड़, रिहान, बलबीर सिंह, कपिल , रोहित धींगड़ा, आनंद भार्गव भी मौजूद रहे।
Home > NationalNews > अब सीएम फ्लाईंग से होगी ट्रेड टावर मामले की जांच
अब सीएम फ्लाईंग से होगी ट्रेड टावर मामले की जांच
By Pressvarta • 5:07:00 PM • NationalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment