Headlines

Restaurants

Fashion

Showing posts with label DiproNews. Show all posts
Showing posts with label DiproNews. Show all posts

डीसी सिरसा ने हथियार जमा करवाने के दिए निर्देश

1:37:00 PM
•
DC SIRSA
सिरसा(प्रैसवार्ता)।  जिलाधीश प्रभजोत सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि जिला मे जिन लाईसैंस धारकों ने अपने हथियार जमा नहीं करवाए हैं वे कल सायं एक सितम्बर  2017 तक अपने-अपने हथियार जमा करवाएं । आदेशों में कहा गया है कि विशेष तौर पर जिन क्षेत्रों में कफर््यू लगा हुआ है उस क्षेत्र के लाईसैंस धारक अपने हथियार अवश्य जमा करवाएं। कानून की उल्लंघना करने पर तुरन्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

जिले को स्वच्छ बनाने के लिए एडीसी सिरसा ने संभाली कमान

1:15:00 PM
•
ADC MEETING
सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिले व गांवों को पूर्ण रुप से स्वच्छ बनाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त डा. मुनीष नागपाल ने अपने कार्यालय में जिला स्वच्छता अभियान से जुड़े समन्वयकों की बैठक ली।  डा. नागपाल ने कहा कि प्रतिदिन दो दो गांवों में सुबह के समय दौरा कर जांच करें की लोग खुले में शोच तो नहीं जाते तथा गांव की स्वच्छता पर भी ध्यान दें। उन्होंने खंड समन्वयकों से कहा कि अपने-अपने खंडों के गांवों के स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक शौचालयों, गलियों की स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को जागरुक करें। उन्होंने बताया कि खंड के कुछ एक गांवों में ठोस, तरल एवं कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित किया गया है। सफाई कर्मचारियों द्वारा गांव के कचरे को प्लांट तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सक्षम योजना के तहत जुड़े सक्षम युवाओं को भी अपने साथ जोड़ कर उन्हें भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों के तालाबों, जोहड़, टूटी फूटी ईमरातों उनके आसपास जमा पानी व कचरे की सफाई करवाएं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जागरुकता शिविर लगा कर भी लोगों को स्वच्छता के बारे में बताएं तथा गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरुक करें।  इस अवसर पर जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री सुखविंद्र सिंह, खंड समन्वयक श्री बाज सिंह, श्रीमती जसप्रीत कौर, श्री जगसीर सिंह, श्री सुक्खा सिंह, जगजीत सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

चुनाव में मतदान सर्वोच्च, वोट जरूर ड़ाले....

3:57:00 PM
•
सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव- 2014 को सुचारु रूप से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से स्थानीय चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाल में प्रजाईडिंग व अल्टरनेट प्रजाईडिंग तथा चुनाव से जुड़े अधिकारियों की द्वितीय पायलट रिहर्सल हुई। इस अवसर पर श्री लक्कुवेंक्टेश्वर लू, जरनल पर्यवेक्षक कालांवाली व सिरसा विधानसभा क्षेत्र ने उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 अक्तूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, शंाति पूर्वक व पारदर्शी रूप से सम्पन्न करवाने में पूरा योगदान दे तथा चुनाव संबंधी सभी प्रकार की जानकारी को गहनता से ध्यान में ले उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को होने वाले चुनाव का पूर्ण रूप से प्रशिक्षण ले। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रकार की प्रक्रिया सभी ढंग से जाने। यदि किसी बिन्दू पर विवाद होने की संभावना हो तो इस बारे मास्टर टे्रनरों व रिट्रर्निंग अधिकारियों से पहले से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले तथा रिट्रर्निंग अधिकारियों व मास्टर ट्रेनरों के मोबाइल नम्बर अपने पास रखें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी आये तो तुरन्त समाधान भी किया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस कार्य को गम्भीरता पूर्वक, समझदारी, विश्वसनीयता व अच्छी मन्शा के साथ करंे ताकि चुनाव स्वतंत्र, शांति पूर्वक व पारदर्शी हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी ड्यूटी के समय किसी भी राजनैतिक पार्टी का पक्ष न ले तथा निष्पक्ष हो कर चुनाव करवाना सुनिश्चित करें।  चुनाव पर्यवेक्षक  स्वीप श्री वी पलानी चेमी  ने कहा कि प्रजातंत्र को मजबूत करने में चुनाव को ठीक ढंग से सम्पन्न करवाएं। हमे खुद को भी वोट डालना चाहिए और अपने माता पिता को भी वोट डालने के लिए पे्ररित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान सर्वोच्च है, मतदाताओं की शंका दूर करके प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मिलजुल कर कार्य करना चाहिए, हमें शारीरिक व दिमागी तौर पर दोनों तहर से ठीक रहना चाहिए और सभी अधिकारी व कर्मचारी मिलजुुल कर कार्य कर चुनाव को ठीक ढंग से सम्पन्न करवाएं। उन्होंने मत प्रतिशतता  को बढ़ाने पर भी बल दिया।  इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा  श्री राजेश जोगपाल ने जरनल पर्यवेक्षक व स्वीप पर्यवेक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने पिछले लोकसभा चुनाव मे जिस उत्साह से कार्य किया इसी प्रकार 15 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में उस से अधिक उत्साह से कार्य करे ताकि चुनाव सही ढंग से सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी बूथों के इन्चार्ज अधिकारी व कर्मचारी ही हैं। जो भी जितनी भी तैयारियां की जा रही है, यह सारा कार्य आप सभी पर ही निर्भर है। मास्टर टे्रनरों द्वारा दिया जाने वाला प्रशिक्षण पूर्ण रूप से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मोक पोल कैसे करना है, ईवीएम मशीन को कैसे सेट करना है तथा चुनाव की अंतिम प्रक्रिया के बारे में भी पूर्ण जानकारी प्राप्त करें ताकि चुनाव के दिन किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। इस प्रशिक्षण में पोस्ट बैल्ट पेेपर कैसे भरना है तथा हैंड बुक को पूरी तरह पढ कर सभी नियमों के बारे में जानकारी ले। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मे सबसे बड़ी प्रक्रिया चुनाव की है। इन चुनावों का निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांति पूर्वक सम्पन्न करवाने मे पूरा सहयोग दें तथा जिले में मतप्रतिशतता और अधिक बढ़ाने  के लिए अपने आस पड़ोस के लोगों को भी पे्ररित करें। 
 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes