Headlines

Restaurants

Fashion

झाडू के तिनके बिखेर गए नगर निगम दिल्ली चुनाव

chunav logo 
सिरसा(प्रैसवार्ता)।   पूर्वी, उत्तरी व पश्चिमी दिल्ली तीनों नगर निगमों के चुनाव में दिल्ली के जागरूक मतदाताओं ने भाजपाई ध्वज को सलाम करके कांग्रेस को तीसरे स्थान पर रख दिया, जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के झाडू के तिनके बिखर गए। इससे पूर्व राजौरी गार्डन विधानसभा उप चुनाव में झाडू को तीसरे स्थान पर धकेल कर दिल्ली के मतदाताओं ने भगवा को पंसदीदा माना था। नगर निगम दिल्ली के चुनाव परिणामों में पूर्वी दिल्ली नगर निगम की 63 में से 49 पर, दक्षिणी नगर निगम की 104 में से 71 पर तथा उत्तरी नगर निगम की 103 में से 65 पर भाजपा ने विजयी परचम लहराया है, जबकि आम आदमी पार्टी को पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 9, दक्षिणी दिल्ली में 12 तथा उत्तरी दिल्ली में 22 पर जीत मिली है। कांग्रेस पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 3, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के 12 तथा उत्तर पूर्वी नगर निगम के 13 वार्डों के प्रतिनिधियों पर विश्वास दिलाया है, जबकि पूर्व दिल्ली के दो, दक्षिणी दिल्ली के छह तथा उत्तरी दिल्ली के तीन निर्दलीयों को विजयी परचम थमाया है। दिल्ली नगर निगम के तथा राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव के परिणामों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि आम आदमी पार्टी से आम आदमी दूर होता जा रहा है। दिल्ली के चुनाव परिणाम यह भी दर्शाते है कि झाडू के तिनके बिखर रहे है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes