sucide |
सिरसा(प्रैसवार्ता)। शक्तिनगर के रहने वाले एक जेई विजय कुमार ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार जेई विजय कुमार लगभग 47 वर्ष का था और बिजली विभाग रानियां में कार्यरत था। देर रात विजय कुमार ने शक्तिनगर क्षेत्र में स्थित एक पार्क में झुले पर फंदा लगाकर स्वयं की जीवनलीला समाप्त कर ली। आज सुबह जब लोग सैर करने वहां पहुँचे, तो विजय को फंदे पर लटके हुए देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Post a Comment