Headlines

Restaurants

Fashion

बाबा राम रहीम के बाद अब हनीप्रीत भी होगी जेल की सलाखों के पीछे!

सिरसा(प्रैसवार्ता)। बाबा राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत आखिरकार गिरफ्तार हो गई है। पुलिस हनीप्रीत को पिछले 38 दिनों से ढूंढ़ रही थी। मंगलवार सुबह हनीप्रीत ने कई मीडिया चैनलों को इंटरव्यू भी दिया था। इस इंटरव्यू के बाद क्यास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही सरेंडर कर देंगी। मगर हनीप्रीत के सरेंडर करने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हनीप्रीत को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद उसका रिमांड मांगा जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिस दिन बाबा राम रहीम को सजा हुआ थी, उस दिन से वह फरार चल रही थी। कुछ रिपोट्र्स आई थीं कि वह नेपाल में छुपी हुई है, जिसके बाद भारत की पुलिस ने नेपाल पुलिस के साथ मिलकर वहां भी उसे खोजा था। हनीप्रीत पर बाबा राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हिंसा फैलाने का आरोप है। इसके अलावा उन पर अन्य कई धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes