Headlines

Restaurants

Fashion

बिना लाईसैंस के सिरसा में बिके पटाखें, 2 करोड़ की हुई आतिशबाजी

सिरसा(वंश जैन)। सिरसा में इस बार धूमधाम से दीपावाली का पर्व मनाया गया और इस पर्व पर आतिशबाजी भी खूब हुई। सूत्र बताते है कि इस बार सिरसा में करीब 2 करोड़ की आतिशबाजी की है। हालांकि शहर की कई संस्थाओं ने लोगों को इको फ्रैंडली दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया था, मगर लोगों ने इनकी एक न सुनी और जमकर आतिशबाजी की। "प्रैसवार्ता संवाददाता" को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार चाइनिज पटाखों पर प्रतिबंध होने के कारण उनकी संख्या न के बराबर रही, मगर पटाखे एक से बढ़कर एक आए हुए थे। नमो बम भी बच्चों के लिए आर्कषण का केंद्र बने हुए है। इसके अलावा लोगों ने बिना लाईसैंस के पटाखे भी बेचने शुरू किए हुए थे। सूत्र बताते है कि कुछ दुकानदार बिना लाईसैंस के ही पटाखे बेचेते हुए नजर आए। वैसे तो दीपावली के अवसर पर हर बार प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजामों के आदेश दे दिए जाते है, बिना लाईसैंस व भीड़-भाड़ वाले बाजार में पटाखे बेचने के भी आदेश दे दिए जाते है, मगर इसके बावजूद भी दुकानदार सरकारी आदेशों की धज्जिया उड़ाते हुए दिखाई दिए। कुछ दुकानदारों ने पहले पटाखों के स्टॉक जमा कर लिए और फिर दीपावली के एक या दो दिन पहले पटाखे बेचने शुरू कर दिए। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes