Headlines

Restaurants

Fashion

भूपेश मेहता ने दी दीवाली, विश्वकर्मा, अन्नकूट व भैय्या दूज की बधाई

त्यौहार पर बधाई देते भूपेश मेहता
सिरसा(प्रैसवार्ता)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश मेहता के सी ब्लाक स्थित आवास पर सिरसा के विभिन्न गांवों व शहर के वार्डों के लोगों ने पहुंचे। भूपेश मेहता ने आए हुए लोगों को दीवाली त्यौहार की शुभकामनाएं दी तथा विश्वकर्मा जी जयंती , अन्नकूट पर्व व भैय्या दूज पर्व की बधाई दी। क्षेत्रवासियों से रूबरू होते हुए भूपेश मेहता ने कहा कि त्यौहार हमारी जिंदगी में खुशियों का उजाला लेकर आते हैं तथा हमें एकता के सूत्र में पिरोते हैं। विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए भूपेश मेहता ने कहा कि सृष्टि में सभी तरह के उपकरणों के रचयिता विश्वकर्मा जी को नमन करने का दिन है, जिन्होंनें हमें कल पूर्जे बनाने की तकनीक बताई, जिनके सहारे यह ब्रह्मांड आगे बढ़ रहा हैं। भैय्या दूज की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंनें कहा कि भैय्या दूज भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार है। श्री मेहता ने जिलावासियों को अन्नकूट पर्व की भी बधाई दी। भूपेश मेहता ने अपने आवास पर पहुंचें सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया तथा उन्हें जलपान व मिठाइयां खिलाई। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes