Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीडी आईबीएम की सोसायटी 'हृदया' का समाज सेवा की तरफ एक ओर कदम

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित इंस्टीच्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में स्थापित सामाजिक कार्यों में अग्रणी सोसायटी 'हृदया' द्वारा समाज सेवा के कार्य की तरफ एक ओर कदम बढ़ाया गया, जिसमें उन्होंने विगत दिवस श्रीराम शरण दास कलावती देवी श्रवण एवं वाणी निशक्त कल्याण केन्द्र के बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करके उनका मनोरंजन किया गया। ज्ञात रहे कि यह सोसायटी मानव संसाधन को समर्पित एक संघ है जिसका उद्देश्य नवोदित मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में मानव संसाधन पेशेवरों की जरूरतों को पूरा करना है। इस सोसायटी की खास बात यह है कि यह एक ही क्षेत्र की एकमात्र ऐसी सोसायटी है जिसकी सभी 18 सदस्य छात्राएं हैं। इस मौके पर जेसीडी विद्यापीठ के प्रबन्ध निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेन्द्र सिंह एवं जेसीडी आईबीएम के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा निशक्त बच्चों का इन खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए हौंसला बढ़ाया।  जेसीडी विद्यापीठ के प्रबन्ध निदेशक राव सुरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में निशक्त बच्चों का उत्साहवद्र्धन किया तथा सोसायटी द्वारा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को व्यस्थता के कारण इतना समय नहीं है कि वे दूसरों के दु:ख को सांझा करके उन्हें राहत प्रदान कर सकें परंतु 'हृदयाÓ सोसायटी इस कार्य में निरंतर लगी हुई है, जो इसके नाम को स्वयं सार्थक करते हैं। श्री राव ने कहा कि दूसरे के दर्द को कम करना ही अपने आप में एक महान कार्य है इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम ऐसे कार्य करें जो असहाय हैं उन्हें सहारा प्रदान करके उन्हें यह एहसास करवाएं कि वो अकेले नहीं हैं हम उनके साथ है ताकि वो भी समाज में अपना सिर उठाकर जी सकें और कामयाबी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यही ध्येय रहता है कि हम अपने विद्यार्थियों को संस्कारित शिक्षा प्रदान करें, जिसमें ऐसे कार्य उनका ही एक हिस्सा है। इस बारे जानकारी देते हुए 'हृदया' सोसायटी की संयोजक श्रीमती नियति चौधरी ने कहा कि हमारी इस सोसायटी का सदैव यही ध्येय होता है कि हम अधिक से अधिक लोगों में खुशियां बांट सकें और उनके दु:खों को सांझा करते हुए उन्हें कुछ राहत प्रदान कर सकें, जिसके लिए हमारी सारी टीम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंसान अपने लिए जीना चाहता है परंतु वास्तविकता में जिंदादिली इसी में है कि हम दूसरों के दु:खों को सांझा करते हुए उनके चेहरों पर मुस्कान ला सकें तथा इसी कार्य में हमारी यह संस्था लगी हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि इस मौके पर 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' अभियान के तहत सोसायटी द्वारा कल्याण केन्द्र को 15 कूड़ेदान भी प्रदान किए गए ताकि साफ-सफाई रह सके। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने सोसायटी द्वारा सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा समाज को एक नई दिशा प्रदान करने के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।  उन्होंने कहा कि सोसायटी ने इस कार्य को अंजाम देकर अपने नाम को सार्थक कर दिया है, जिसके लिए सम्पूर्ण संस्थान को इन पर नाज है। इन प्रतियोगिताओं में 'लैमन एंड स्पून रेस' में टिवंकल एवं सोनिका, 'गो-गो बनानास'   में सोनिका एवं अजित, 'जलवा ए जलेबी' में भीम सैन एवं संदीप, पेंटिंग प्रतियोगिता में टिवंकल एवं रमन, 'लेट्स ड्रा' में जगबीर सिंह एवं हन्नी कौर ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहन्दी रचाओ प्रतियोगिता में रवि कुमारी ने प्रथम स्थान पाया। उधर गु्रप प्रतियोगिताओं में रस्साकसी में अमृतपाल की टीम ने बाजी मारी। इस मौके पर विजेता  रहने वाले सभी बच्चों को विद्यापीठ के प्रबन्ध निदेशक राव सुरेन्द्र सिंह, डॉ. जयप्रकाश एवं श्रीमती नियति चौधरी सहित सभी सोसायटी की छात्राओं द्वारा पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes