Headlines

Restaurants

Fashion

रोटरी क्लब सिरसा के पदाधिकारियों की हुई बैठक

सिरसा(प्रैसवार्ता)। रोटरी कल्ब सिरसा सीनियर के पदाधिकारियों की बैठक सिरसा कल्ब में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी तथा आगामी माह में कल्ब द्वारा किए जाने वाले जनहित व जनता की भलाई के कार्यों के बारे में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कल्ब के प्रधान ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार बजाज ने शिरकत की। बैठक में कल्ब के प्रधान ने कहा कि आगामी माह में रानियां रोड़ स्थित मारूति मंदिर में दांतों का निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान ने कल्ब द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंनें जिलावासियों को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व सबके लिए मंगलमय हो। इस अवसर पर पूर्व गवर्नर सुभाष नरूला, पूर्व प्रधान हरीश तनेजा, भूपेश मेहता, हरीश गुप्ता, औमप्रकाश खट्टर, वीरभान सेठी, हरीश अरोड़ा, सुरेश गोयल, डा. मोहर सिंह, डा. राजेंद्र सिंह सहित कल्ब के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes