Headlines

Restaurants

Fashion

पांच वर्षीय बच्ची से दुराचार का प्रयास

सिरसा(प्रैसवार्ता)। घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुराचार का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शहर के वाल्मीकि चौक क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार वाल्मीकि चौक क्षेत्र में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची बृहस्पतिवार रात को घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाला आरोपी सुंदर कुमार बच्ची को उठाकर चंडीगढ़िया मोहल्ले में सुअर रखने के बाडे़ में ले गया। वहां आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची की आवाज सुुनकर पड़ोस के लोग वहां आ गए। लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई कमलेश रानी ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर आरोपी सुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी युवक मूल रूप से भिवानी का रहने वाला है और यहां पर किराए के मकान पर रहता है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes