Headlines

Restaurants

Fashion

दिवाली के बाद सस्ता होगा सोना...

सोने और चांदी में निवेश करने के लिए निवेशक मुर्हूत ट्रेडिंग को अच्छा और शुभ मौका मानते हैं। लेकिन बाजार के बड़े विशेषज्ञों के बीच यह आमराय बनती दिख रही है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का आशंका है। इसका मुख्य कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनते समीकरण है। 17 साल में यह पहली ऐसी दिवाली है जब सोने ने नकारात्मक रिटर्न दिए हैं। ऐसे में जानकारों का मानना है कि निवेशक इस दिवाली भी सोने में निवेश करने से बचें। अगली दिवाली से पहले सोने के दाम 24000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक के स्तर छू सकते हैं।  कॉर्वी कॉमट्रेड के कंट्री हेड सुशील सिन्हा के मुताबिक लंबे समय के लिए सोने में खरीददारी से बचना चाहिए। सुशील के मुताबिक अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दर बढ़ाने का जैसे ही इशारा करेगा सोने में गिरावट हावी हो जाएगी। अगली दिवाली तक सोने में 24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर मुमकिन है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes