Headlines

Restaurants

Fashion

सावधान - आप के शहर में नकली खोवे से बिकने वाली मिठाईयां बिक रही है !

सिरसा(प्रैसवार्ता)। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए सिरसा शहर में बड़े पैमाने पर नकली खोवा पहुंचने लगा है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों त्योहार का सीजन है और इस दौरान दूध से बनी चीजों खासकर मिठाइयों की भारी डिमांड रहती है। इस डिमांड के चलते ही दूध की भी बहुत मांग रहती है। नकली मिठाई बनाने वाले भी इन दिनों सक्रिय हो जाते हैं। उनकी कोशिश इसे ज्यादा से ज्यादा खपाने की होती है और वे इसकी सप्लाई दूर-दराज के शहरों, कस्बों आदि में करते हैं। जिसके चलते शहर में बहुतायात में नकली खोवे से बिकने वाली मिठाईयां बिक रही है । लेकिन प्रशासनिक टीम द्वारा इन मिलावटी खोवे से बनने वाली मिठाईयों को लेकर किसी तरह की हरकत अब तक नही दिखाई है । जिसके चलते ये दुकानदार बड़े पैमाने में नकली खोवे का स्टाक कर आकर्षक मिठाईयों को दुकानो में बेचने में लगे हुए है ।त्यौहारी सीजन पर शहर में पहुचने वाले नकली खोवे की मात्रा भी लगातार बढ़ रही है । लेकिन खाद्य विभाग इन्हे लेकर अब भी सक्रियता नही दिखा रहा है । नकली खोवे से बनी मिठाईयों के माध्यम से बेधड़क शहर में बीमारियां बेची जा रही है ।
पहले ही पहुंच गया बड़ा स्टाक
त्यौहारों के सीजन में बड़े पैमाने पर होने वाली मिठाईयों की बिक्री को ध्यान में रखकर कई दुकानदारों ने पहले ही नकली खोवे का स्टाक कर रखा है। सीजन के आसपास होने वाली प्रशासनिक सक्रियता को ध्यान में रखकर इसे पूर्व में ही मंगाकर इसका उपयोग मिठाईयों के निर्माण में प्रारंभ हो गया है। शहर के बड़े व्यवसासियों सहित स्थाई दुकान लगाकर आकर्षक मिठाई बेचने वाले दुकानदार भी मोटी कमाई के लिए नकली खोवे व घी का उपयोग करने से नही चुकते।
अधिकांश दुकानों पर होता है माल सप्लाई
राजस्थान से आने वाला यह युवक शहर की अधिकांश मिठाई वाली दुकानों पर खोये और मिल्क केक की सप्लाई करता है। यह युवक बस के जरिए ही शहर में सामान लेकर पहुंचता है। इस बारे में एक मिठाई विक्रेता ने बताया कि यह युवक शहर में हर दुकान पर आता है। जिससे सौदा पट जाता है , उसे सामान देकर चला जाता है। यह खोये को 80 से 120 रुपये प्रतिकिलो बेच कर जाता है।
हरकत में नही आया प्रशासन
लेकिन त्यौहार का सीजन शुरू होने के बाद भी खाद्य विभाग की टीम अब तक मिलावटी मिठाईयों पर कार्रवाई को लेकर हरकत में नही आयी है। जिसके चलते बड़े पैमाने पर बाजार में ये मिठाईयां खापयी जा रही है ।
एक्सपर्ट व्यूय -
नकली खोवा नकली दूध से बनता है,जिसमें एसीड यूरिया जैसे खतरनाक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है । ऐसे खोवे से बनी मिठाईयों के इस्तेमाल से लोगो में अल्सर,आंतो में सूजन ,उल्टी,लीवर में कमजोरी,पेट दर्द सहित पेट संबंधी गंभीर बीमरियां सामने आ सकती है। नकली खोवे से बनी मिठाईयों का सेवन लोगो के लिए बड़ा ही खतरनाक साबित हो सकता है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes