Headlines

Restaurants

Fashion

लुधियाना: 34 साल की टीचर ने 16 स्टूडेंट के साथ बनाए 17 पोर्न वीडियो

प्रतीकात्मक फोटो।
लुधियाना. 34 साल की महिला टीचर अपने स्टूडेंट्स का यौन शोषण कर उनका वीडियो बनाती थी। यह खुलासा तब हुआ जब उसके यौन शोषण के शिकार 15 साल के स्टूडेंट ने अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक टीचर ने छात्र से शारीरिक शोषण करते हुए अश्लील वीडियो भी बनाया करती थी। पुलिस जांच में अब तक ऐसे 17 वीडियो के बारे में पता चला है। इन वीडियो में 16 वीडियो पीड़ित छात्र के साथ उसकी टीचर के हैं। जबकि, एक अश्लील वीडियो में टीचर अपने भाइयों के साथ है। यह सिलसिला करीब एक वर्ष तक चलता रहा।फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने महिला के घर से कई अश्लील सामग्री बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि ये लोग पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े हो सकते हैं।

आरोपी महिला संबंध नहीं बनाने पर चाकू दिखाकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी देती थी। आरोप है कि शोषण से पहले स्टूडेंट को नशीली दवाएं भी दिया करती थी। साथ ही महिला अपने भाइयों के साथ मिलकर स्टूडेंट का अश्लील वीडियो भी बनाया करती थी। 

स्टूडेंट ने बताया वह 2006 से अपने मां-बाप के साथ टीचर के घर में किराए पर रहते हैं। टीचर ने उसे आठवीं क्लास की फ्री ट्यूशन पढ़ानी शुरू कर दी। थोड़े दिन बाद वह उसे अपने कमरे में ही बुला लेती और जबरदस्ती संबंध बनाती। उसे अश्लील फिल्में दिखाती। लड़के ने बताया कि इनकार करने पर टीचर चाकू दिखाकर व चुनरी के साथ गला घोंटने की धमकी देती थी। पीड़ित ने यह भी बताया कि वह अपने भाइयों से मिलकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी। आखिरकार लड़के ने इसकी शिकायत पिता से की तो उन्होंने पुलिस को सारी कहानी बताई।

इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि टीचर के घर से पेन ड्राइव, लैपटाप, दवाइयां व अन्य अश्लील साम्रगी बरामद की है। टीचर के तार विदेशों से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। जिन्हें वह अश्लील वीडियो सप्लाई करती है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes