Headlines

Restaurants

Fashion

चमत्कार दिखाकर सिरसा के भोले-भाले लोगों को लूट रहे ढोंगी बाबा

सिरसा(वंश जैन)। आम जनमानस में परेशानियों के चलते सिरसा जिला में ढोंगी बाबाओं की बाढ आ गई है और ये फर्जी चमत्कार दिखाकर समस्या निवारण का सब्जबाग दिखाकर भोले-भाले लोगों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। सूत्रों के अनुसार धर्मनगरी सिरसा में भी ऐसे ढोंगी बाबा की कमी नहीं है, जो देखते ही देखते आज जानी-मानी हस्तियों में शामिल हो चुके है। सूत्र बताते है कि जब किसी सामान्य परिवार का कोई परेशानी होती है, तो उनका पहला आसरा वो ढोंगी बाबा होते हैं जो फर्जी चमत्कार दिखाकर उनकी जमा पूंजी लूट ले जाते हैं। ऐसी कई घटनाएं भी हुई है कि किसी समस्या का निराकरण का सब्जबाग दिखाकर महिलाओं की अस्मत भी लूट ली गयी है। ढोंगी बाबाओं का मायाजाल इतना गहरा होता है कि जो लोग उनके चंगुल में फंसते है उन्हें बाबा की बातों को छोड़ और कोई सत्यता नजर नहीं आती। टेलीविजन में प्रतिदिन कोई न कोई ऐसा कार्यक्रम चलते रहता है जिसमें लोग फंस जाते है। कई ऐसे बाबा आज भी सक्रिय है जो लगातार चमत्कार दिखाकर लोगों को लूट रहे हैं।  इन बाबाओं पर जब भी शिकंजा कसने का प्रयास किया गया, तब-तब वहीं भक्त सामने आ गए, जो बाद में श्रद्धा के नाम पर खुद को ठगा हुआ महसूस करते रहे। अंधविश्वास इतना गहरा होता है कि बाबा की बातें ही सत्य प्रतीत होती है। इसके लिए आम जनमानस को ही सतर्क होना पड़ेगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes