Headlines

Restaurants

Fashion

5 लाख डेरा सेवादारों ने चमकाया मुंबई का कोना-कोना

मुम्बई(प्रैसवार्ता)। 'सफाई महा अभियान भी महायज्ञ के समान हैं तथा इसमें आहूति डालने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए सेवादार धन्य हैं। ये वो महायज्ञ हैं जिसे हमारे ऋषि मुनि किया करते थे आहुति देकर वातावरण की शुद्धि करते थे। यह भी बहुत बड़ी आहुति है, जिससे गंदगी खत्म होगी। डेरा सच्चा सौदा ने करीब तीन साल पूर्व चलाए गए 'हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप' सफाई महाअभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया हैं। अब यह सफाई महा अभियान और भी बड़ा हो जाएगा। दूनिया जागेगी, गंदगी भागेगी और दूनियां का भला होगा।'
                     उक्त उद्गार डेरा सच्चा सौदा सिरसा, हरियाणा के पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने बांद्रा कुर्ला स्थित एमएमआरडीए ग्रॉऊंड में 'हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप' सफाई महाअभियान के 28वें चरण का शुभारंभ अवसर पर उपस्थित सेवादारों को संबोधित करते हुए कहे। सफाई महाअभियान में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 5 लाख सेवादार पहुंचे, जो अपने साथ झाडू, तसले, कस्सी, घास काटने के औजार इत्यादि लेकर आए हुए थे। पूज्य गुरुजी ने सफाई महाअभियान के उद्घाटन स्थल पर स्वयं अपने कर कमलों से झाडू लगाकर अभियान की शुरूआत की। तत्पश्चात उन्होंने झंडी दिखाकर सेवादारों को पूरी तन्मयता से सफाई महा अभियान में जुट जाने का आह्वान किया। पूज्य गुरुजी के सफाई मह् अभियान में बॉलीवुड की अनेक जानी मानी हस्तियां भी जुड़ी तथा इसकी सराहना की। इनमें पूनम सिन्हा(सांसद शत्रुध्न सिन्हा की धर्मपत्नी), अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, अभिनेता बिंदू दारा सिंह, गायक उदित नारायण, फिल्म निदेशक पहलाद निहलानी, विजय सिंह फोलकां, ईशा तिवारी, मनीषा ठाकुर, दिलजान बाडिया, नूरा सैनी, यूनिर्वसल म्यूजिक गु्रप के छत्रपति, फिल्म निदेशक जीतू अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित थी। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes