Headlines

Restaurants

Fashion

बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को सम्मन जारी

अमृतसर(बिक्रम गिल)। दिल्ली में नवंबर 1984 को हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में सिख फार जस्टिस की ओर से अमेरिका की कोर्ट में दायर की गई याचिका पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को सम्मन जारी किए हैं। सम्मन जारी किए जाने पर इन दंगों की मुख्य गवाह बीबी जगदीश कौर ने कहा कि उन्हें लगता है कि अब इन दंगा पीडि़तों को इंसाफ जरूर मिलेगा। बीबी जगदीश कौर का आरोप है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी के साथ पहुंचे बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की ओर से यह कहा था कि खून का बदला खून से लिया जाएगा। इस मामले में मुख्य गवाह बीबी जगदीश कौर ने कहा कि अब उन्हें लगता है कि उन्हें और इन दंगों का पीडि़त परिवारों को इंसाफ जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने के लिए बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने यह हमला किया था। लेकिन उनकी इस गलती की सजा पूरी कौम को दी गई थी। भारत में तीस साल बीत जाने के बाद भी दंगा पीडि़तों को इंसाफ नहीं मिला, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका की कोर्ट से उन्हें इंसाफ मिलेगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes