Headlines

Restaurants

Fashion

राजकीय नेशनल कॉलेज के एनएसएस विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

सिरसा(प्रैसवार्ता)। राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के एन एस एस के विद्यार्थियों ने बुधवार सुबह सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया जो शहर के विभिन्न बाज़ारों से होते हुए गुजरा। कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुमन गुलाब ने झंडी दिखा कर विद्यार्थियों को विदा किया। भ्रष्टाचार हटाओ देश बचाओ के नारे लगाते ये बच्चे सतर्क रहने का सन्देश दे रहे थे।इस अवसर पर डॉ रविन्द्र पुरी,डॉ बी एस भोला ,एन एस एस के प्रभारी प्रो खजान सिंह  ,प्रो एच एस ढिल्लों,प्रो मंजू गंडा,प्रो कुलजीत,प्रो कर्मजीत आदि उपस्थित थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes