सिरसा(प्रैसवार्ता)। सत्ता परिवर्तन की आहट के साथ ही हरियाणा अफसरशाही की ''ट्यून" बदल गई है और कई वर्षों से बनवास झेल रहे अफसरों में मुख्य धारा में आने की उम्मीद बन गई है। मलाईदार तथा महत्वपूर्ण विभागों को हथियाने के लिए अफसरशाही ने लोबिंग शुरू कर दी है। एक लंबे समय से हरियाणा सचिवालय के चौथे तल पर बैठी अफसरशाही को मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठने की उम्मीदें है। अफसरशाही में ऐसे अफसरों की कमी नहीं है, जो इनैलो सरकार का स्वप्र देखकर इनैलो से संपर्क बढ़ा रहे थे, मगर अब सर्वेक्षण की रिपोर्टस ने उन्हें झकझोंर दिया है और वह भाजपा नेताओं की हाजिरी में जुट गए है। आईएएस अफसरशाही में सबसे ज्यादा लोबिंग मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद के लिए है। राज्य के कुछ वरिष्ठ अधिकारी संघ के पदाधिकारियों को सैल्यूट कर चुके है, जबकि कुछ जुगाड़ में है। राज्य के एक अधिकारी का संघ से पुराना रिश्ता है, जिसकी पुष्टि राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के शपथ समारोह में उस अधिकारी की उपस्थिति करती हे। नई सरकार में नई पोस्टिंग के लिए अफसरशाही भाजपाई नेताओं की ''जी हजूरी" में जुट गई है।
Home > PoliticalNews > सत्ता परिवर्तन की आहट: अफसरशाही की बदली ''ट्यून"
सत्ता परिवर्तन की आहट: अफसरशाही की बदली ''ट्यून"
By Pressvarta • 12:48:00 PM • LatestNews PoliticalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment