Headlines

Restaurants

Fashion

चंडीगढ़ पुलिस कर्मचारी की ताबड़ तोड़ पिटाई , लोग तमाशबिन बने देखते रहे

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। बीती रात 100 नंबर पर कॉल करने पर आई पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट का समाचार है। सूत्रों से अनुसार गुरूद्वारे में एक  महिला माथा टेकने गई थी, जब वह माथा टेक कर बाहर आई, तो उसने अपनी कार का शीशा टूटा हुआ पाया और साथ ही कुछ सामान भी चोरी पाया। ऐसे में महिला ने तुंरत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। जिप्सी ड्राईवर रुलदू राम ने कार के पास शराब से टली लड़कों से पूछताछ की। एक लड़के ने पुलिस कर्मचारी की ताबड़ तोड़ पिटाई शुरू कर दी। लोग तमाशबिन बने देखते रहे। अंत में गुरूद्वारे के सेवादार ने पुलिस कर्मचारी को शराबी के चुंगल से मुक्त करवाया। इतने में असली चोर रफूचक्कर हो गिया।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes