Headlines

Restaurants

Fashion

पुलिस कर्मी के घर चल रहा था जुआ, पांच जुआरी दबोचे

डबवाली(प्रैसवार्ता)। न्यू बस स्टैंड रोड़ पर स्थित बाबा रामदेव वाली गली में हरियाणा पुलिस  के एक जवान के घर पर छापेमारी कर सीआईऐ डबवाली ने पीजी की आड़ में चल रहे जुआघर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार करके 90 हजार 300 रूपये की राशि बरामद की है। पकड़े गए लोगों में संबंधित पुलिसकर्मी का भतीजा भी शामिल हैै। सीआईए प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार शाम करीब 7 बजे बाबा रामदेव मंदिर वाली गली में रह रहे हवलदार बंसीलाल के घर छापा मारा। गेम फ्लैश पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को काबू किया। पकड़े गए लोगों ने अपनी पहचान विनोद कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार निवासी डबवाली, रमेश कुमार निवासी किलियांवाली, राजकुमार निवासी सिरसा के रूप में करवाई है। रमेश कुमार शहर थाना पुलिस के हवलदार बंसीलाल का भतीजा है, जोकि पंजाब में लॉटरी का काम करता है। विनोद, पवन भी पंजाब में लॉटरी का धंधा करते है। राकेश कुमार आढ़ती की दुकान पर कार्यरत है। जबकि राजकुमार का सिरसा में मिठाई के डिब्बे बनाने का कारोबार है।

पुलिसकर्मी की भूमिका की होगी जांच
                      डीएसपी सत्यप्रकाश यादव का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी रमेश कुमार बंसीलाल का भतीजा है। उपरोक्त मकान किसके नाम पर है, कागजात देखने के बाद पता चलेगा। पुलिसकर्मी बंसीलाल की भूमिका की जांच होगी। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes