Headlines

Restaurants

Fashion

सतलोक से जेललोक में बाबा रामपाल, अगली सुनवाई 28 नवंबर को

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। दो दिनों की मशक्कत के बाद गिरफ्त में आए स्वयंभू संत रामपाल को पुलिस ने अदालत की अवमानना के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में पेश कर दिया है। हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई शुरू करते हुए पुलिस से रामपाल के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन और उनकी ओर से किए गए प्रतिरोध पर रिपोर्ट मांगी। अदालत ने डेरों में गैर-कानूनी हथियारों की मौजूदगी पर गंभीर चिंता जताई। इस मामले में अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। हाई कोर्ट हत्या के मामले में उनकी जमानत सुबह ही रद्द कर चुका है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes