Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय में इग्नू फांऊडेशन-डे पर एडमिशन कैम्प का आयोजन

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय में स्थापित इन्दिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्रू) के अध्ययन केन्द्र द्वारा बुधवार को इग्रू फांऊडेशन दिवस के उपलक्ष्य में एडमिशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में बतौर मुख्यातिथि शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने उपस्थित होकर शुभारंभ किया।  कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों एवं अन्य को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम डॉ. जयप्रकाश ने इग्रू फाऊंडेशन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इग्रू सम्भवत: भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय है जो इच्छुक लोगों को पाठ्यक्रमों और प्रवेश सम्बन्धी समस्त सूचनाएं टेलीविजन एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से लाइव प्रदान करता रहता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नौकरी में है या फिर किसी कारणवश अपनी पढ़ाई नियमित रूप से नहीं कर सकता उसके लिए इग्रू ने बेहतर विकल्प प्रदान किए हुए है। डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि अपनी बेहतर सर्विस  के कारण ही इग्रू नौकरी पेशा लोगों तथा अन्य के लिए पत्राचार शिक्षा में एक अलग पहचान बना चुकी है। उन्होंने बताया कि 29 वर्षों में इग्रू ने पत्राचार शिक्षा में विश्व में अपनी श्रेष्ठ पहचान बनाई है, उसका सारा श्रेय इग्रू की सम्पूर्ण टीम को जाता है। आज इग्रू द्वारा 226 से अधिक एकेडमिक प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।  इस मौके पर अध्ययन केन्द्र के प्रभारी डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि इग्रू की स्थापना हुए 29 वर्ष हो गए है तथा इग्रू ने अपनी एक अलग पहचान कायम की है, जिससे यह प्रत्येक की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में इस अवसर पर उपस्थित जनों का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि जनवरी-2015 के प्रवेश आरंभ हो रहे हैं, जिसकी फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि एक दिसम्बर 2014 है, इसलिए सभी इच्छुक जल्द से जल्द दाखिला लें सकते हैं ताकि अंतिम तिथि निकल न जाए। डॉ. शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी डिप्लोमा कोर्सेज, कम्प्यूटर दक्षता कार्यक्रम, एम.ए. ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा ग्राम विकास, एम.ए. हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन तथा समाजकार्य इत्यादि हेतु आवेदन करने के लिए प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित शिक्षण महाविद्यालय के इग्रू अध्ययन केन्द्र में आकर प्रोस्पेक्ट्स प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ कॉलेज के अन्य कॉलेजों के प्राचार्यगण, शिक्षण महाविद्यालय का समूचा स्टॉफ, विद्यार्थीगण एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes