Headlines

Restaurants

Fashion

3660 करोड़ रु. के मालिक हैं शाहरुख खान, जानें कहां से कमाई इतनी दौलत

मुंबई. 600 मिलियन डॉलर यानी करीब 3660 करोड़ रुपए की कमाई के साथ शाहरुख खान सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हैं। इसी साल मई में उन्हें दुनिया का दूसरा सबसे अमीर एक्टर घोषित किया गया था। आज शाहरुख अपना 49वां बर्थ डे मना रहे हैं।

सिंगापुर की वेल्थ एक्स (Wealth-X) कंपनी द्वारा किए गए इस सर्वे में टॉप टेन की लिस्ट में एक मात्र भारतीय स्टार शाहरुख खान थे। इस लिस्ट में शाहरुख ने टॉम क्रूज, जॉनी डेप और टॉम हैंक्स जैसे हॉलीवुड स्टार्स तक को पछाड़ दिया था।

इसके साथ ही शाहरुख, सलमान खान और अमिताभ बच्चन को पछाड़कर बॉलीवुड के भी सबसे अमीर एक्टर बने। कंपनी द्वारा कराए गए इस सर्वे में पहले नबंर पर कॉमेडियन जैरी सेनफेल्ड थे, जिनकी कुल संपत्ति करीब 820 मिलियन डॉलर बताई गई। वहीँ शाहरुख की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2013 में उन्होंने कुल 220.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

ये हैं शाहरुख की कमाई के जरिए:
                      शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। शाहरुख खान की कमाई का जरिया महज फिल्मों में एक्टिंग से ही नहीं है, बल्कि वो बतौर प्रोड्यूसर, टीवी होस्ट भी कमाई करते हैं। इसके अलावा वो आईपीएल और कई ब्रान्ड एन्डोर्समेंट्स में भी व्यस्त रहते हैं। शाहरुख विज्ञापन के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। इसके अलावा अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करने, शादी, पार्टी या अन्य इवेंट पर डांस परफॉर्मेंस से भी शाहरुख अच्छी-खासी कमाई करते हैं। हाल ही में शाहरुख ने रियल एस्टेट बिजनेस में भी पैसा लगाया है। शाहरुख दो प्रोडक्शन कंपनियों के मालिक भी हैं। ड्रीम्ज अनलिमिटेड और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले वो फिल्मों का निर्माण करते हैं।

लग्जरी कार और आलीशान बंगलों के मालिक:
           किंग खान कई लग्जरी कार, आलीशान बंगलों के मालिक हैं। मुंबई के उनके बंगले मन्नत की कीमत ही करीब 200 करोड़ है। वहीं दुबई में भी वे एक आलीशान विला के मालिक है। इसके अलावा लंदन और दुनियाभर में किंग खान ने रियल एस्टेट और स्टॉक मार्केट में भी काफी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। शाहरुख अब तक 70 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes