Headlines

Restaurants

Fashion

एनडीटीवी के कार्यकारी संपादक रवीश कुमार को मिलेगा छत्रपति सम्मान-2014

रवीश कुमार
सिरसा(प्रैसवार्ता)। साहित्यिक संस्था संवाद द्वारा छत्रपति सम्मान-2014 एनडीटीवी के कार्यकारी संपादक रवीश कुमार को दिया जाएगा। सम्मान समारोह शहीद पत्रकार छत्रपति की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 22 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 'संवाद' की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता 'संवाद' के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री ने की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के सचिव डा. हरविंद्र सिंह ने बताया कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति 21 नवम्बर को शहीद हुए। उनकी स्मृति में 'संवाद' द्वारा छत्रपति सम्मान प्रत्येक वर्ष देश की किसी महान शख्सियत को दिया जाता है। इस बार सम्मान समारोह का आयोजन 22 नवम्बर को होगा। समारोह में एनडीटीवी इंडिया के कार्यकारी संपादक रवीश कुमार को छत्रपति सम्मान-2014 दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बठिंडा के केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. चमन लाल करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए स्थान का निर्धारण शीघ्र ही कर लिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में विभिन्न सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व छत्रपति सम्मान से ब्रिटेन में भारत के पूर्व राजनयिक एवं चिंतक पत्रकार कुलदीप नैयर, प्रख्यात लेखक विष्णु नागर, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नाटककार एवं रंगकर्मी प्रो. अजमेर सिंह औलख, ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त मूर्धन्य साहित्यकार प्रो. गुरदयाल सिंह को नवाजा जा चुका है।
बैठक में 'संवादÓ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरभगवान चावला, लेखराज ढोट, डा. राम जी, गुरबख्श मोंगा, अंशुल छत्रपति, पूर्व सरपंच शिवराम सिंह, राजकुमार शेखूपुरिया आदि मौजूद थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes