सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा-भादरा मार्ग पर स्थित गांव शाहपुर बेगू व डेरा के पैट्रोल पंप के पीछे की ओर पड़ी करीब सैंकड़ों ट्रॉली पराली जलकर खाक हो गई। आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड व पराली के मालिक को सूचित किया। फायर बिग्रेड की दो गाडिय़ा मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाडिय़ा आग बुझाती पराली जलकर खाक हो चुकी थी। आगजनी में पराली के मालिकों को लाखों रूपयों का नुकसान हुआ है। वहीं पराली के मालिकों ने आरोप लगाया है कि एक साथ दोनो जगह पर आग कैसे लग सकती है। उन्हें शक है कि किसी व्यक्ति ने रंजिशवश पराली में आग लगाई है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार रविवार सांय करीब साढ़े पांच बजे गांव शाहपुर बेगू के पास रोड़ के साइड में एकत्रित की गई करीब 250 से 300 ट्राली पराली में आग लग गई। इसके साथ ही अरनियांवाली मोड के निकट स्थित पैट्रोल पंप के पीछे ओर एकत्रित की गई करीब 100 से 150 ट्राली पराली में भी आग लग गई। आग को देखकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पराली के मालिकों व फायर बिग्रेड को सूचित किया। जब तक गाड़ी आकर आग बुझाती, तब तक पराली जलकर खाक हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पराली के मालिकों ने आरोप लगाया है कि पराली में आग स्वयं नहीं, बल्कि किसी रंजिशवश लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Home > NorthIndiaNews > सिरसा में एक ही समय पर दो जगहों पर लगी भयानक आग
सिरसा में एक ही समय पर दो जगहों पर लगी भयानक आग
By Pressvarta • 9:43:00 PM • LatestNews NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment