Headlines

Restaurants

Fashion

48 वर्षीय हरियाणा की 48 विशेषताएं

सिरसा(प्रैसवार्ता)। 48 वर्षीय हरियाणा अपने मानचित्र में 48 विशेषताएं दर्शा रहा है, जिसमें एक हजार पुरूषों के पीछेे 877 महिलाएं है। हरियाणा का पहला नाम संभवत: ब्रहमावर्त था, जिसका मनु स्मृति में उल्लेख है।  महम कांड, दुलाना कांड, डबवाली अग्रिकांड के लिए चर्चित रहे हरियाणा का 21वां जिला पलवल 15 अगस्त 2008 को बना। खुभी उत्पादन में देश के अग्रणी हरियाणा राज्य में 3.80 मिलियिन हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि है और सर्वाधिक उत्पादन करने वाले किसान को जिला स्तर पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार मिलता है। लाला लाजपत राये द्वारा 1887 में हिसार में कांग्रेस की नींव रखी गई थी। 11 राष्ट्रीय राज मार्गोंं वाले हरियाणा में 43 पर्यटन परिसर है, जहां 63 लाख पर्यटक प्रतिवर्ष आते है। कल्लन खां, होदू खां, हाफिज खां, अचपल, जोहरा बाई व पंडित जसराज प्रसिद्ध गायक तथा फिल्म स्टार सुनील दत्त, मनोज कुमार, सतीश कौशिक, सोनू निगम, पूजा बत्तरा, जूही चावला, रणदीप हुड्डा हरियाणा से ही संबंधित है। हरियाणा के राजसी दिग्गजों में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला रहे है, जबकि देवीलाल देश के उप प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे है। 1966 में हरियाणा के 46 विधानसभा क्षेत्र थे, जो अब 90 बने गए है। राज्य की सबसे पुरानी हवेली फतेहाबाद में है, जबकि फिरोजपुर तुगलक द्वारा निर्मित लाट की मस्जिद हिसार में स्थित है। प्रदेश में अब तक 20 मुख्यमंत्री बन चुके है। प्रत्येक ग्राम तक बिजली पहुंचाने का श्रेय देशभर में से हरियाणा को मिलता है। 1977 में हरियाणा में हुड्डा विभाग की स्थापना हुई है, जबकि 1857 की क्रांति की शुरूआत अंबाला छावनी से हुई थी। प्रदेश के पहले राज्यपाल धर्मवीर तथा मुख्यमंत्री पं.भगवत दियाल शर्मा थे, जबकि वर्तमान में मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री है। हरियाणा में साढ़े नब्बे लाख से ज्यादा पशु है और यहां प्रतिदिन दूध की खपत 673 ग्राम है, जबकि राष्ट्रीय औसत 252 ग्राम है। हरियाणा के पहले सूफी संत शेख मुहम्मद तुर्क रहे है, जबकि गुरू गौरखनाथ, राजा राम शास्त्री, संत नित्यानंद, जैत राम, हरीदास सहित कई साहित्यकार भी इस प्रदेश से संबंधित है। 1971 में पहली जनगणना वाले हरियाणा में 1966-67 में रेल मार्ग की लंबाई 3.245 कि.मी. थी, जो बढ़कर 4106.26 हो गई है। आकाशवाणी केंद्र रोहतक की स्थापना 8 मई 1976 को तथा दूरदर्शन केंद्र हिसार का शुभारंभ एक नवंबर 2012 को हुआ था। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले 15 जिले हरियाणा में है, जबकि सबसे ज्यादा जनसंख्या फरीदाबाद तथा सबसे कम पंचकुला की है। 27.053 कि.मी. सड़कों की लंबाई वाले हरियाणा में क्षेत्रफुल की दृष्टि से पंचकुला सबसे छोटा जिला है। हडप्पा सभ्यता से पहले की सभ्यता के आवशेष देने  वाले हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी करोह 1514 मीटर है। बाबू कन्हैया लाल सिंह ने 1889 में गुडग़ांव से जाट समाचार पत्र निकाला तथा हरियाणा सिनेमा की पहली फिल्म हरफूल जाट जुलानी रिलीज हुई थी। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes