Headlines

Restaurants

Fashion

BJP की गुंडागर्दी सातवें आसमान पर, फिर पीटा एक थानेदार

अमृतसर(बिक्रम गिल)।  अमृतसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का अभी पहला मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि एक बार फिर बीजेपी कार्यकर्ताओ की गुंडागर्दी देखने को मिली। बीजेपी कार्यकर्ताओ की गुंडागर्दी कहीं और नहीं बल्कि अमृतसर के डीसीपी विक्रम भट्टी के कार्यालय में हुई, जहां एक सब इंस्पेक्टर द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता का चालान काट दिए जाने पर डीसीपी ऑफिस के बाहर पहुंच कर जमकर गालियां निकाली। इतना ही नहीं यह बीजेपी कार्यकर्ता उस सब इंस्पेक्टर को मारने के लिए उसके पीछे भागे लेकिन कुछ पुलिस मुलाजिमो ने बीच में पड़ कर इस मामले को शांत करवाया। उधर जब इस मामले में अमृतसर के डीसीपी से बात की गई तो उन्होंने कारवाई करने की बजाए कुछ नहीं हुआ की बीन बजा कर अपना पल्ला झाड़ लिया। बताया जा रहा है कि अमृतसर के डीसीपी कार्यालय में ये सभी लोग बीजेपी पार्टी से सम्बंधित है और इनमे अमृतसर के मेयर बक्शी राम अरोड़ा, अमृतसर बीजेपी शहरी के प्रधान नरेश शर्मा और बीजेपी के कोंसलर साहिबान भी हाजिर है। मोदी की सरकार के ये नुमाईंदे एक साफ़ छवि के सब इंस्पेक्टर को बीजेपी कार्यकर्ता का चालान काटने के बदले मारने-पीटने के लिए उतावले है और यह सभी मिलकर उस पर हमले की कोशिश कर रहे है , लेकिन इन पर कार्रवाई करने की बजाए  अमृतसर के एडीसीपी बलकार सिंह इनको रोक नहीं रहे है। इतना ही नहीं डीसीपी कार्यालय में खड़े होकर ये बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सब इंस्पेकटर को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे, लेकिन राजनीती के दवाब के आगे झुक कर यह पुलिस वाले चुप रहे। जब मीडिया ने इस बारे में पुछा तो आम लोगो को इंसाफ दिलाने का छाती ठोक कर दम भरने का दावा करने वाले अमृतसर के  एडीसीपी विक्रम भट्टी का तो यहां तक कहना पड़ा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बीजेपी कार्यकर्ताओ ने बस थोड़ी सी नारेबाजी की है।

पहला नहीं है यह मामला
अमृतसर पुलिस के साथ मार-पीट या बदसलूकी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राजनीतिक लोगों की शह पर अपने ही पुलिस वालों के साथ जानवर से भी बदतर दुव्र्यवहार करती रही है। अपने ही मुलाजिमो को इन्साफ न दिला पाने वाली पुलिस आम आदमी की क्या सुरक्षा करेगी, यह आप बखूभी जान गए होंगे। ऐसे में इन पर कौन विश्वास करेगा ?

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes