Headlines

Restaurants

Fashion

अवसरवादियों को रास नहीं आ रही भाजपा और भाजपा को अवसरवादी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। लोकसभा चुनाव में दस में से सात पर भाजपा अपने सांसद बनाने में तो सफल रहकर हरियाणवी राजनीति में भूकंप लाने में तो सफल रही  है, मगर इस भूकंप की बदौलत भाजपा में शामिल होने वाले राजसी दिग्गजों का आंकड़ा बढऩे के साथ साथ हरियाणा में भाजपा स्पष्ट बहुमत लेकर सत्ता में आ गई है। भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने वाले दागी, बागी व अवसरवादियों की बेचैनी निरंतर बढ़ रही है, क्योंकि भाजपाई उन्हें नजदीक नहीं फटकने दे रहे। सत्ता में भागीदारी तो एक स्वप्र कहा जा सकता है, मगर छोटे-छोटे शहरों व कस्बों में भाजपाई दागी,बागी व अवसरवादियों से दूरी बनाए हुए देखे जा रहे है। सिरसा के वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चौपड़ा ने अपने निवास पर कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें दागी, बागी व अवसरवादी एक भी देखने को नहीं मिला। चौपड़ा के इस कार्यक्रम में जिला प्रधान अमीर चंद मेहता, भाजपाई दिग्गज वैध श्री निवास, लछमण दास चानना, गुरदेव सिंह राही, डॉ. वैद बैनीवाल, रतन बामनियां, प्रदीप रातूसरिया, नंद लाल भट्टूवाले, श्याम बजाज, प्रौ. दयानंद शर्मा, रोहताश जांगड़ा, मेहता सतपाल, आशा जैन, शैलेंद्रा चौधरी, जसविंद्र कौर पिंकी, भोली, शीशपाल कंबोज, एडवोकेट यतिन्द्र्र सिंह तथा राकेश वत्स इत्यादि शामिल हुए, जबकि सिरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया और उनके साथ भाजपाई ध्वज उठाने वाले पूर्व परिषद प्रधान ओम प्रकाश सेठी, सुखविंद्र गिल तथा पवन डिंगवाला इत्यादि इस कार्यक्रम में शामिल नहीं किए गए। भाजपा ने दागी, बागी व अवसरवादियों की आस्था परिवर्तन का लाभ उठाकर कुर्सी तो हथिया ली, मगर अब उनसे परहेज करके उन्हें उनकी औकात बता दी  है।  प्रदेश के दागी, बागी व अवसरवादियों को प्रदेश में भाजपा रास नहीं आ रही, क्योंकि पुराने भाजपाई इन्हें स्वीकार करने में परहेज किए हुए है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes