Headlines

Restaurants

Fashion

तीन साल की बच्ची का अपहरण व दुष्कर्म, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

अजमेर(सुमित कलसी )| शहर में गत दिनों तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के विरोध में अजमेर यूवा कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं प्रदेश यूवा कांग्रेस के सचिव शब्बीर खान के नेतृत्व में जिला क्लेकटर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का पुतला जलाया व् जिला क्लेकटर को ज्ञापन दिया| शब्बीर खान ने बताया कि भाजपा शासन में जिसमे राजस्थान की महिला मुख्यमंत्री होते हुवे भी महिलायें और मासूम बच्चियां सुरक्षित नही है, ऐसी मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए | शहर में कानून व्येवस्था है ही नहीं, नशीले पदार्थो की बिक्री व चोरी की वारदात लगातार बड़ रही है और इन अपराधों पर राज्य सरकार का कोई अंकुश नही हे| जिस जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, वहां पर अक्सर नशेड़ी जमा रहते हैं और सरेआम शराब पीते हैं व् वाईटनर का सेवन करते है। इसी विरोध के चलते आज युथ कांग्रेस ने मुखमंत्री वसुन्दरा राजे का पुतला फुका है| उन्होंने कहा कि युथ कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दे कर मांग की है कि पीडित बालिका के परिवार को प्रधानमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रूपये का मुआवज़ा दिया जाए, बालिका के बालिग होने तक भरण-पोषण, पढ़ाई-लिखाई तक का सम्पूर्ण खर्चा राज्य सरकार को उठाने की मांग की है| और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है| लोक सभा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि अजमेर में महिला और बाल विकास राज्यमंत्री होने के बावजूद भी पीड़ित गरीब परिवार को किसी भी प्रकार के मुआवज़े की बात ना करना बहुत ही शर्म की बात है जबकि महिला और बाल विकास राज्यमंत्री अनीता भदेल खुद एक महिला है | शर्मा ने बताया की जिला कलेक्टर ने जल्द से जल्द इस मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है, अगर 7 दिन के अंदर पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि नहीं मिली या उसके इलाज में किसी भी प्रकार की ढिलाई बरती गयी तो युथ कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी|

अस्पताल में परिवार से मिले
                             ज्ञापन देने के पश्चात राकेश शर्मा व् शब्बीर खान कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंच कर बच्ची के परिजनों से मिले और बच्ची की कुशलशेल पूछी और उन्हें आश्वस्त किया की युथ कांग्रेस इस बच्ची को किसी भी हाल में न्याय दिल कर रहेगी और राज्य सरकार से जल्द मुआवज़ा दिलवाएगी| डॉक्टर के मुताबिक बच्ची की हालत में सुधार है पर अभी कुछ और दिन उसे अस्पताल में रहने की आवशकता है|

क्या है मामला 
                                जीसीएचौराहे के निकट गुरुवार रात मार्टिंडल ब्रिज की भुजा के नीचे सो रही खानाबदोश महिला की ढाई साल की बच्ची को अज्ञात युवक उठाकर ले गया और दुष्कर्म कर उसे जख्मी हालत में छोड़ कर भाग गया। महिला रात भर बच्ची की तलाश करती रही, शुक्रवार सुबह तोपदड़ा धोबी घाट इलाके में बच्ची रोती-बिलखती हालत में मिली। दुष्कर्म की शिकार बच्ची को पुलिस ने जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है। डाॅक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की थी। दुराचार से पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक वह सूरत से बच्ची के साथ अजमेर दरगाह जियारत के लिए आई थी। घटना की रात जहां वह सो रही थी, वहीं पास में ही एक युवक सहित अन्य खानाबदोश भी सोए हुए थे।
                                   इस अवसर पर अजमेर यूवा कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश यूवा कांग्रेस के सचिव शब्बीर खान, रज़्ज़ाक भाटी, सुमेर सिंह चौधरी, सत्यनारायण डिडवानिया, नरेश सारवान, पवन गॉड, रुपेश कुमार, संदीप कनोजिया, लोकेश शर्मा, सोहेल खान, विश्वास तवर, लेखराज, मुबारक अली, प्रियांशु, अमन अग्रवाल, चेतन खांचंदनी महिला कांग्रेस से सभा खान, कामना मिश्रा, लक्ष्मी नायर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे |

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes