Headlines

Restaurants

Fashion

डेरा से मिले समर्थन से गदगद हुई भाजपा, धन्यवाद करने पहुंचे "दिग्गज"

सिरसा(प्रैसवार्ता)। प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनाने के बाद भाजपा के विधायक व मंत्रियों ने  बुधवार को डेरा सच्चा सौदा में पहुंचकर डेरामुखी संत गुरमीत राम रहीम इंसा का धन्यावाद किया। "प्रैसवार्ता" को भाजपाई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, हिसार से विधायक डॉ. कमल गुप्ता, टोहाना से विधायक सुभाष बराला सहित भाजपा के कई मंत्री बुधवार को डेरा सच्चा सौदा पहुंचे और संत गुरमीत राम रहीम से मुलाकात की। इन नेताओं के लिए नाश्ता-पानी का भी इंतजाम किया गया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार डेरामुखी संत गुरमीत राम रहीम ने भाजपा का खुलकर समर्थन किया था, जिससे भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। सूत्रों की मानें, भाजपा का मकसद ना केवल डेरा का धन्यवाद करना है, बल्कि आगामी होने वाले ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर पालिका व नगर निगमों के चुनावों में भी जीत हासिल करना है। सूत्रों के अनुसार टोहाना से विधायक सुभाष बराला का नाम मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के लिए चर्चा में है और भाजपा का एक धड़ा सुभाष बराला के पक्ष में खड़ा है, इसका मुख्य कारण जाट वोटरों को लुभाना है, क्योंकि भाजपा पर आज तक नॉन जॉट का सिम्बल लगा है। सुभाष बराला को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर प्रदेश के जाट वोटरों को लुभाने का भरसक प्रयास कर सकती है, जिससे आगामी ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर पालिका व नगर निगमों के चुनावों में भाजपा को फायदा मिलेगा। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes