Headlines

Restaurants

Fashion

धत्त तेरे की, फिर ले उड़े पूरा का पूरा एटीएम

सिरसा(प्रैसवार्ता)। एक के बाद एक लुटेरों द्वारा एटीएम उड़ाकर ले जाने की घटना से जहां पुलिस विभाग हतप्रभ है, वहीं आम आदमी भी इस विषय को लेकर भारी असंमजस की स्थिति में है। सिरसा शहर के मध्य स्थित पुरानी सब्जी मंडी, स्काऊट चौंक चौपड़ा वाली गली के नुक्कड स्थापित इलाहाबाद बैंक के एटीएम को लुटेेरे उखाड़कर अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार  स्काऊट चौक पर स्थित इलाहाबाद बैंक के एटीएम को मंगलवार प्रात: लगभग 3-4 बजे के करीब लुटेरे अपने साथ एक वाहन लेकर आए और एटीएम में मौजूद सुरक्षागार्ड को कोई नशीली चीज का सेवन करवाने के बाद उसे बेहोशकर आराम से वाहन के साथ एटीएम मशीन को टोवन करने के उपरांत एक अन्य वाहन में लादकर चपंत्त हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बैंक अधिकारियों के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश आरंभ कर दी है।  बैंक अधिकारियों के मुताबिक एटीएम में चार लाख 54 हजार रूपये की राशि शेष थी, जिसे लुटेरे एटीएम मशीन सहित ले उड़े है। एटीएम मशीन उड़ाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व सिरसा के लालबत्ती चौंक, डिंग मंडी व अन्य कस्बों से भी एटीएम उड़ाने की घटनाओं को कुछ माह पूर्व लुटेरे अंजाम दे चुके है, लेकिन आज तक किसी भी एटीएम मशीन का सुराग पुलिस प्रशासन नहीं लगा पाया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes