Headlines

Restaurants

Fashion

पत्रकार राम माहेश्वरी से मारपीट प्रकरण में एसपी से मिलेंगे सिरसा के पत्रकार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पत्रकार राम माहेश्वरी के साथ मारपीट मामले को लेकर मीडिया सेंटर में रविवार सुबह पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डा. गजेन्द्र कुमार सिंह ने की। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने कहा कि इस मामले में शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं रही। थाना प्रभारी को बीती 17 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी और उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मगर एक सप्ताह बीतने के बावजूद थाना प्रभारी ने कोई कदम नहीं उठाया, जिससे यह साफ पता चलता है कि आरोपियों को थाना प्रभारी सुरेश पाल की शह मिली हुई है। थाना प्रभारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और सोमवार को पूरे घटनाक्रम से एसपी मितेश जैन को अवगत करवाने का निर्णय लिया गया। उपस्थितजनों ने एकस्वर में कहा कि एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इससे पूर्व सोमवार सुबह 10 बजे पत्रकार मीडिया सेंटर में एकत्रित होंगे और यहां से एसपी को ज्ञापन सौंपने के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि बीती 16 नवंबर की रात 10 बजे सफेद रंग की कार पर सवार सुरखाब के पूर्व ठेकेदार रमेश अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ पंजाब केसरी (जालंधर) के संवाददाता राम माहेश्वरी के साथ मारपीट की व धमकियां दी। इससे अगले दिन आरोपियों के खिलाफ पत्रकारों ने थाना प्रभारी सुरेश पाल को शिकायत दी थी। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes