सिरसा(प्रैसवार्ता)। बेगू रोड़ पर शनिवार की सांय बाइक सवार ने स्कूटी सवार युवती के गले से चेन झपट ली। हालांकि चेन तो नकली था, लेकिन उसमें डाला हुआ लॉकेट करीब दो से अढाई ग्राम सोनेे का था। अभी तक बाइक सवारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला ने तुरंत मामले की सूचना कीर्तिनगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद महिला से पूछताछ की। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार शहर के शांतिनगर निवासी युवती तानिया पुत्री राजकुमार शनिवार की सांय स्कूटी पर सवार होकर बाजार की ओर जा रही थी, इसी दौरान शाह सतनाम चौक से निकलने के बाद पीछे से आ रहे बाइक सवार ने अचानक बाइक साथ लगाकर उसके गले से चेन झपट मारा और मौके से भाग गया। युवती ने काफी शोर मचाया, मगर बाइक सवार भागने में सफल हो गया। युवती का कहना है कि उसके गले में डाली चेन तो नकली था, मगर उसमें पड़ा लॉकेट करीब दो से ढाई ग्राम सोने का था।
Home > LatestNews > सिरसा में युवती के गले से झपटा लॉकेट
सिरसा में युवती के गले से झपटा लॉकेट
By Pressvarta • 10:14:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment